भारत

रिटायर्ड IAS के बेटे ने खत्म की जिंदगी

jantaserishta.com
8 Jun 2025 10:21 AM IST
रिटायर्ड IAS के बेटे ने खत्म की जिंदगी
x
मचा हड़कंप.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर और रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जाता है कि सुधाकांत पिछले कई सालों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था. वहीं, सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.
जानकारी के अनुसार सुधाकांत मिश्र इंदिरानगर सेक्टर बी में परिवार के साथ रहते थे. इसी बीच उन्होंने बीती रात घर में फांसी लगा ली. सुधाकांत को परिजनों ने फंदे पर लटकता देखा तो उनके भी होश उड़ गए और परिवार में रोना-पिटना शुरू हो गया. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे और सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्र ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. सुधाकांत कई वर्षों से डिप्रेशन में चल रहे थे. जिसका इलाज भी चल रहा था. परिजनों ने बताया कि सुधाकांत डिप्रेशन में चल रहे थे. उनका कई वर्षों से इलाज चल रहा था.
बीती रात परिवार के लोग घर से बाहर गए थे और वो घर पर अकेले थे. इसी दौरान उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों को अंदाजा नहीं था कि वो इस तरह के कदम उठा लेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story