लाइफ स्टाइल

Yoga: रात को चैन की नींद चाहिए, अपनाइए ये योगासन

Sarita
2 Oct 2025 7:48 AM IST
Yoga: रात को चैन की नींद चाहिए, अपनाइए ये योगासन
x
Yoga:योग नींद और रिलैक्सेशन के लिए एक संपूर्ण उपाय है। यदि आप रोज रात को सोने से पहले 15-20 मिनट इन आसनों और प्राणायाम का अभ्यास करें, तो आपको गहरी और सुकून भरी नींद मिलेगी। यह न सिर्फ नींद की गुणवत्ता बढ़ाएगा बल्कि आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाएगा।
शवासन:
यह सबसे आसान और प्रभावी आसन है। इसमें सीधे लेटकर आंखें बंद करें और गहरी सांस लें। तनाव और थकान को दूर करने में यह बेहद सहायक है। यहविश्राम आसन मानसिक थकान को दूर करता है और आपको आंतरिक शांति देता है। इस आसन के अभ्यास से मस्तिष्क शांत और तनाव व हल्के अवसाद से राहत पाने में मदद मिलती है। शवासन पूरे शरीर को आराम देता है। इस आसन से सिरदर्द, थकान और अनिद्रा की शिकायत को दूर किया जा सकता है। शवासन रक्तचाप कम करने में मदद करता है।
बालासन:
यह आसन मन और शरीर को शांति देता है। इसे करने से नसों में तनाव कम होता है और नींद जल्दी आती है। इस आसन का अभ्यास शरीर को आराम देता है और तनाव को कम करता है। इसके अभ्यास के लिए वज्रासन की स्थिति में बैठकर माथे को जमीन पर लगा लें। दोनों हाथों को जमीन पर रखकर जांघों से छाती पर दबाव डालें। इस अवस्था में कुछ देर रुकें।
यह आसन दिमाग को शांत करता है और थकान को कम कर गहरी नींद लाने में सहायक होता है। इस आसन को करने के लिए सीधे पैरों के साथ बैठकर हाथों को आगे बढ़ाते हुए पैर की उंगलियां पकड़ें और सिर को घुटनों से लगाएं।
Next Story