- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga For Eye: इन 5...

x
Yoga For Eye: इस दौर में लोगों का स्क्रीन टाइम बहुत अधिक बढ़ गया है। मोबाइल पर ज्यादा वक्त बिताने, घंटों डेस्क टाॅप वर्क या टीवी में नजरे लगाए रहने के कारण आंखों की सेहत पर असर पड़ता है। चाहे नोकरी हो या पढ़ाई, ज्यादातर लोग रोजाना 8 से 9 घंटे कम्प्यूटर या फोन स्क्रीन के सामने बिताते हैं। इसका असर सीधे आंखों, गर्दन, पीठ और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। लंबे समय तक स्क्रीन टाइम के कारण आंखों में जलन होती है। घंटों लैपटॉप, मोबाइल या टीवी देखने से आंखों की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है, पलक झपकने की दर घटती है और धीरे-धीरे आंखें कमजोर हो जाती हैं। आइए जानते हैं स्क्रीन टाइम बढ़ने से पर आंखों पर असर और योगासन से दृष्टि तेज रखने के उपाय।
स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों पर असर:
ड्राई आई सिंड्रोम:
लंबे समय तक स्क्रीन पर देखने से पलकें कम झपकती हैं, जिससे आँखों की नमी कम हो जाती है और सूखापन व जलन होती है।
आई स्ट्रेन:
लगातार स्क्रीन पर फोकस करने से आंखों में थकान, भारीपन और दर्द होने लगता है।
ब्लर्ड विजन:
लंबे समय तक स्क्रीन देखने के बाद चीजें धुंधली दिख सकती हैं।
सिरदर्द और माइग्रेन:
स्क्रीन की ब्लू लाइट आँखों को प्रभावित करती है, जिससे दिमाग पर भी असर होता है और सिरदर्द बढ़ जाता है।
डार्क सर्कल्स:
स्क्रीन टाइम के कारण नींद की कमी और आंखों पर तनाव से डार्क सर्कल्स जल्दी बनने लगते हैं।
रात में देखने की क्षमता पर असर:
ज्यादा ब्लू लाइट रात में देखने की क्षमता (Night Vision) को कम कर सकती है।
पलक व्यायाम:
इसे Blinking Exercise कहते हैं, जिसमें तेजी से 10 से 15 बार पलक झपकाई जाती है। ऐसा करने से आंखों की नमी बनी रहती है और ड्राई आई की समस्या को कम करने में फायदेमंद होता है।
हथेलियों को रगड़कर गरम करें और बंद आंखों पर रखें। इससे तुरंत आराम मिलता है और आई स्ट्रेन कम होता है।
त्राटक:
लंबे स्क्रीन टाइम से आंखों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। आंखों की थकान, सूखापन और जलन रोकने के लिए त्राटक क्रिया बेहद फायदेमंद है। इसमें किसी स्थिर बिंदु या दीपक की लौ को बिना पलक झपकाए देखने का अभ्यास किया जाता है। इससे न केवल दृष्टि तेज होती है, बल्कि एकाग्रता और मानसिक शांति भी मिलती है।
आंख घुमाने का व्यायाम:
आई रोटेशन भी आंखों की मांसपेशियों को लचीला बनाने और तनाव घटाने में असरदार है। इसके अभ्यास के लिए आंखों को पहले ऊपर-नीचे और फिर दाएं-बाएं घुमाएं।
सूर्य नमस्कार और प्राणायाम:
प्राणायाम संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है, जिससे आंखों की सेहत लंबे समय तक बनी रहती है।
TagsYogaEyeयोगासनोंचमत्कारीफायदेYogaYogasanasMiraculousBenefits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





