- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga For Digestion:...
लाइफ स्टाइल
Yoga For Digestion: खाना पचाने में होती है परेशानी तो करें ये योगासन, जरूर मिलेगा लाभ
Sarita
25 Feb 2025 11:10 AM IST
Yoga For Digestion: इन परेशानियों को दूर करने के लिए वैसे तो तमाम दवाएं बाजार में आती हैं, लेकिन आप बिना दवाइयों के सिर्फ योग करके भी गैस और कब्ज जैसी गंभीर दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। हम यहां आपको ऐसे ही योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पेट से संबंधी परेशानियों को दूर करने में मददगार हैं।
वज्रासन -
पेट से संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए ये सबसे असरदार योगासन माना जाता है। इसको आप खाने के बाद भी कर सकते हैं।
खाने के बाद 5-10 मिनट इस आसन में बैठने से पाचन सुधरता है।
इस आसन में बैठने से गैस और एसिडिटी की परेशानी काफी हद तक कम हो जाती है।
पवनमुक्तासन -
यदि आपके पेट में काफी ज्यादा गैस बनती है तो ये योगासन आपके काम आएगा।
इसके लिए जमीन पर सबसे पहले लेट जाएं।
जमीन पर लेटने के बाद घुटनों को छाती की ओर दबाएं और कुछ सेकंड रुकें।
इसे करने से कुछ समय बाद से आपको गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द से राहत मिलती है।
भुजंगासन -
एसिडिटी दूृर करने के लिए भुजंगासन काफी अच्छा विकल्प माना जाता है।
इसके लिए जमीन पर लेटकर शरीर को कोबरा पोज में ऊपर उठाएं।
ये पेट की चर्बी घटाने और खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है।
इससे पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।
ये योगासन लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने में काफी मदद करता है।
इसके लिए जमीन पर बैठकर शरीर को साइड में मोड़ें और गहरी सांस लें।
ये योगासन पाचन क्रिया में सुधार करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
मलासन-
यदि पेट में कब्ज है तो इस योगासन को नियमित रूप से करना शुरू कर दें।
इसके लिए स्क्वाट पोज में बैठकर दोनों हाथों को जोड़ें।
ये योग कब्ज और पेट फूलने की समस्या दूर करता है।
इस योगासन से मेटाबॉलिज़्म भी सही होता है।
TagsYogDigestionखानापचापरेशानीयोगासनलाभYogafooddigestionproblemyogasanabenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





