- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga:वजन कम करने के...
लाइफ स्टाइल
Yoga:वजन कम करने के लिए घर में करें ये योगासन, फैट होगा दूर
Sarita
15 Oct 2025 8:29 AM IST

x
Yoga: कई लोग वजन कम करने के लिए जिम का सहारा लेते हैं, परंतु इस समय कोरोना वायरस की वजह से घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है। आप घर में रहकर भी वजन कम कर सकते हैं। नियमित रूप से योग करने से वजन कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताएंगे जिनको करने से वजन कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
चक्रासन:
चक्रासन का अभ्यास करने से स्पाइन से लेकर पेट तक में खिंचाव पड़ता है। चक्रासन करने से फैट कम होता है। इस आसन को करने से आप वजन को कम कर सकते हैं।
कैसे करें चक्रासन:
पैरों को मोड़कर जमीन पर लेट जाएं।
अब हाथों से पैरों के ठखनों को पकड़ें और अपनी तरफ खीचें।
अब पैरों को उसी अवस्था में रहने दें और हाथों को मोड़कर पंजों को सिर के बगल में रख दें।
इस बात का ध्यान रखें कि आपकी उंगलियां कंधे की ओर फैली होनी चाहिए।
इसके बाद अपने शरीर के मध्य भाग को उठाएं।
हाथ और पैर जमीन की तरफ होने चाहिए और बाकी शरीर उठा होना चाहिए।
नौकासन:
नौकासन को करने से वजन को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही इस आसन का अभ्यास करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
कैसे करें नौकासन:
सबसे पहले दंडासन की अवस्था में बैठें।
अब पैरों को फैला लें।
इसके बाद कमर से ऊपर के हिस्से को एक दम सीधा रखें और हाथों को कमर के पीछे जमीन पर रख लें।
पीठ को पीछे की तरफ झुकाएं।
अब हाथों की कोहनियों को मोड़ लें।
आपने पैरों को भी घुटने से मोड़ लेना है।
कुल्हे और हाथ-पैर के पंजे जमीन से सटे होने चाहिए।
इसके बाद पैर को हवा में ऊपर की तरफ ले जाएं और घुटनों को सीधा रखें।
अब हाथों को घुटनों की सीध में फैला लें।
वीरभद्रासन:
वीरभद्रासन को करने से शरीर का फैट कम होता है।
कैसे करें वीरभद्रासन:
सबसे पहले आपने सावधान की मुद्रा में खड़े होना है।
अब पैरों को ढाई से तीन फुट तक फैला लें।
इसके बाद दोनों हाथों को कंधे की सीध में ऊपर की तरफ ले जाएं और हथेली को खुली रखें।
सीधे पैर के पंजे को 90 डिग्री मोड़ लें।
कमर को भी पंजे की दिशा में मोड़ लें।
इस बात का ध्यान रखें कि आपके दोनों हाथ एक सीध में होने चाहिए।
इसके बाद आपने सीधे पैर के घुटने को मोड़ लेना है और कमर को नीच की तरफ ले जाना है। इस समय आपका दूसरा पैर सीधा होना चाहिए और गर्दन ऊपर हाथों की तरफ मुड़ी होनी चाहिए।
भुजंगासन:
भुजंगासन का अभ्यास करने से वजन को कम किया जा सकता है।
कैसे करें भुजंगासन:
सबसे पहले आपने पेट के बल लेटना है।
अब माथे को जमीन पर रखें और दोनों पैरों के पंजों और एड़ियों को मिलाएं।
अपनी हथेलियों को छाती के पास कंधों के नीचे जमीन पर रखें।
इसके बाद सिर को ऊपर की तरफ उठाएं और गर्दन को पीछे की तरफ मोड़कर कंधों व छाती को भी ऊपर की उठाएं।
अब हथेलियों से जमीन को दबाएं और शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं।
इसके बाद अपनी कमर को धीरे- धीरे पीछे की तरफ मोड़ें।
अपने शरीर के अगले हिस्से को नाभि तक उठाएं और गर्दन को पीछे की तरफ मोड़ लें।
नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सूर्य नमस्कार को संपूर्ण व्यायाम भी कहा जाता है। योग एक्सपर्ट के अनुसार सुबह 10 बार सूर्य नमस्कार करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। सूर्य नमस्कार करने से वजन नियंत्रित रहता है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
TagsYogaवजनकमयोगासनफैटदूरYogaweight lossyoga posesfatburn जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





