लाइफ स्टाइल

Walking Benefits: सिर्फ 7 दिन पैदल चलने के बाद आपको दिखने लगेगा फर्क, जानें रोजाना पैदल चलने के जबरदस्त फायदे

Sarita
16 Jun 2025 1:00 AM GMT
Walking Benefits: सिर्फ 7 दिन पैदल चलने के बाद आपको दिखने लगेगा फर्क, जानें रोजाना पैदल चलने के जबरदस्त फायदे
x
Walking Benefits: अगर आप रोजाना वॉक करना शुरू करते हैं, तो आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगते हैं. आइए जानते हैं रोजाना वॉक करने से क्या-क्या फायदे होते हैं और शुरू करते ही शरीर में क्या परिवर्तन आते हैं|
रोजाना वॉक करने पर शरीर में होने वाले बदलाव:
ऊर्जा में वृद्धि: वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है, जिससे दिनभर एक्टिव फील होता है|
वज़न कंट्रोल में मदद: रोजाना 30-45 मिनट की वॉक कैलोरी बर्न करने में मदद करती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है या घटने लगता है|
दिल की सेहत में सुधार: नियमित वॉक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है,
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है|
शुगर लेवल कंट्रोल: टाइप 2 डायबिटीज़ के मरीजों के लिए वॉक करना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है|
हड्डियों और जोड़ों की मजबूती: हल्की-फुल्की वॉक करने से जोड़ों में लचीलापन बना रहता है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है|
नींद में सुधार: दिनभर हल्की फिजिकल एक्टिविटी करने से रात में नींद अच्छी आती है|
पाचन तंत्र मजबूत: खाने के बाद वॉक करने से पाचन प्रक्रिया तेज होती है और गैस, कब्ज की समस्या कम होती है|
वॉक शुरू करते ही क्या महसूस होता है:
शुरुआत में थोड़ी थकावट हो सकती है लेकिन 1-2 हफ्तों में शरीर इसका अभ्यस्त हो जाता है|
दिल की धड़कन थोड़ी तेज महसूस होती है – ये सामान्य है|
शरीर में गर्माहट और हल्की पसीना आना शुरू हो जाता है, जो कैलोरी बर्न का संकेत है.
4- मूड बेहतर लगने लगता है – यह मानसिक बदलाव का पहला संकेत होता है.
सुझाव :
दिन में कम से कम 30 मिनट की तेज़ चाल से वॉक करें.
आरामदायक जूते पहनें.
वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं|
Next Story