लाइफ स्टाइल

Life Style : शरीर में दिखने वाले ये लक्षण करते हैं विटामिन-बी12 की कमी की ओर इशारा

Kavita2
6 July 2024 7:11 AM GMT
Life Style : शरीर में दिखने वाले ये लक्षण करते हैं विटामिन-बी12 की कमी की ओर इशारा
x
Life Style लाइफ स्टाइल : हमारे शरीर के लिए सभी पोषक तत्वों का सही मात्रा में मौजूद होना जरूरी है। इन्हीं पोषक तत्वों में विटामिन-बी12 Vitamin B12 in nutrientsभी मौजूद है। आपको बता दें कि विटामिन-बी12 हमारे शरीर में कई अहम भूमिका निभाता है, लेकिन हमारा शरीर इस विटामिन को बना नहीं पता है। इसलिए इस विटामिन की कमी को खाने और दवाओं की मदद से पूरा किया जाता है। इसलिए जरूरी है कि आपके शरीर में इस विटामिन की कमी न हो, नहीं तो इसका बहुत भारी खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्यों जरूरी है विटामिन-बी12 और इसकी कमी के क्या लक्षण हैं।
विटामिन-बी12 आंखों की सेहत के लिए काफी जरूरी है। यह एजिंग के साथ होने वाले मैकुलर डिजेनरेशन के रिस्क को कम करता है।
विटामिन-बी12 दिमाग को हेल्दी रखने के लिए काफी जरूरी होता है। इससे एजिंग के कारण होने वाली कमजोर याददाश्त की समस्या कम होती है।
हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन-बी12 की भी अहम भूमिका होती है।
रेड ब्लड सेल्स को बनाने में भी विटामिन-बी12 काफी जरूरी होता है।
विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण
विटामिन-बी12 की कमी के कारण याददाश्त कमजोर होने की समस्या हो सकती है। बढ़ती उम्र के साथ कमजोर याददाश्त की समस्या इस विटामिन की कमी की वजह से बढ़ सकती है।
इसकी कमी के कारण रेड ब्लड सेल्स बनने में परेशानी होने लगती है। इसलिए इस विटामिन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या भी हो सकती है।
इसकी कमी के कारण बार-बार मुंह में छाले होने लगते हैं। इसलिए अगर आपको बार-बार यह समस्या हो रही है, तो इसका कारण विटामिन-बी12 की कमी हो सकती है।
इसकी कमी के कारण मांसपेशियों में कमजोरी होने लगती है। इसलिए इस वजह से थकान और कम ऊर्जावान महसूस होता है।
विटामिन-बी12 की कमी की वजह से त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है। ऐसा रेड ब्लड सेल्स कम बनने की वजह से होता है।
इस विटामिन की कमी के कारण हाथ-पैरों में झनझनाहट होने लगती है, क्योंकि इसकी कमी की वजह से नर्व डैमेज होने की समस्या भी हो सकती है।
विटामिन-बी12 से भरपूर फूड्स
डेयरी प्रोडक्ट्स- दूध, पनीर, दही, चीज आदि में विटामिन-बी12 पाया जाता है। इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए।
अंडे और मीट- चिकन और अंडों में अच्छी मात्रा में विटामिन-बी12 पाया जाता है।
ब्रोकली- ब्रोकली में भी विटामिन-बी12 पाया जाता है। साथ ही, यह विटामिन-के का भी बेहतरीन स्त्रोत है।
मछली- साल्मन, टूना जैसी मछलियों में विटामिन-बी12 खाया जाता है।
Next Story