लाइफ स्टाइल

Vitamin B12 की कमी से शरीर में होते है ये समस्याएं

Sanjna Verma
20 Aug 2024 3:12 PM GMT
Vitamin B12 की कमी से शरीर में होते है ये समस्याएं
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: सारे जरूरी न्यूट्रीशन की तरह ही विटामिन बी 12 यानी फोलेट भी बॉडी के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन बी12 से रेड ब्लड सेल्स को बनने में मदद मिलती है। इसके साथ ही नर्व्स टिश्यू को कार्य करने के लिए भी विटामिन बी12 की जरूरत होती है। शरीर में अगर फोलेट की कमी हो जाती है तो कई सारी समस्याओं का जन्म होने लगता है। सबसे ज्यादा विटामिन बी12 की कमी का खतरा वेजिटेरियन और वीगन लोगों को होता है। जो लोग मीट या डेयरी प्रोडक्ट को नहीं लेते उन्हें फोलेट की कमी हो सकती है। जानें विटामिन बी 12 की कमी से होने वाली समस्याएं।
डाइजेशन की क्रिया प्रभावित होती है
जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होती हैं उनमे विटामिन बी12 की कमी का खतरा ज्यादा रहता है। क्योंकि खराब डाइजेशन पोषण को शरीर में Absorb करने में मुश्किल करता है।
प्रेग्नेंसी में कमी बच्चे के लिए है नुकसानदेह
विटामिन बी 12 फोलिक एसिड को शरीर में अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। फोलिक एसिड प्रेग्नेंसी में गर्भस्थ शिशु के लिए बेहद जरूरी न्यूट्रिशन है। जब विटामिन बी12 की कमी प्रेग्नेंट महिलाओं को होती है तो इससे शिशु के दिमागी विकास और नर्व्स सिस्टम का ठीक से विकास नहीं हो पाता है और गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान होता है।
50 से ज्यादा उम्र होने पर रिस्क
उम्र बढ़ने के साथ पेट में एसिड बनने की मात्रा कम हो जाती है। जो विटामिन बी 12 को सोखने के लिए जरूरी होता है।विटामिन बी 12 की कमी की समस्या ज्यादातर 50 की उम्र होने के बाद ज्यादा होती है। जिसका कारण भूख की कमी और कम खाना खाना होता है। कई बार उम्र बढ़ने पर vitamin b12 को शरीर में सोखने की क्षमता पूरी तरह से खत्म हो जाती है।
बर्थ कंट्रोल पिल्स से बढ़ जाती है समस्या
जो महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्स लेती हैं। उनमे विटामिन बी 12 को सोखने की क्षमता कम हो जाती है। जिसका कारण पिल्स में होने वाली एस्ट्रोजन की ज्यादा मात्रा है।
विटामिन बी 12 नहीं होता शरीर में ज्यादा
सबसे जरूरी बात विटामिन बी12 की मात्रा शरीर में ज्यादा नहीं होती। ये विटामिन पानी के साथ घुलनशील है। इसलिए बॉडी इसकी बहुत थोड़ी सी मात्रा अब्जॉर्ब करता है और बाकी यूरिन की मदद से शरीर से बाहर निकल जाता है। इसलिए कभी भी विटामिन बी 12 की अधिकता की वजह से साइड इफेक्ट नहीं होता। अगर विटामिन बी 12 के सप्लीमेंट्स को ज्यादा खाते हैं तो इससे डायरिया और खुजली जैसी समस्या होती है।
Next Story