भारत

पति ने पत्नी का किया Murder, थाने जाकर कही ऐसी बात पुलिस भी रह गई दंग

jantaserishta.com
9 Aug 2024 12:12 PM IST
पति ने पत्नी का किया Murder, थाने जाकर कही ऐसी बात पुलिस भी रह गई दंग
x
पुलिस के हवाले किया.
सोनभद्र: सोनभद्र के चोपन में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद थाने जाकर अपने आप पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दोनों के बीच विवाद हुआ तो गुस्से में पति ने पत्नी को मौते क घाट उतार दिया। जुगैल थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में पति ने खल के बट्टे से पत्नी के सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत खेवन्धा के महलपुर टोला निवासी गणेश पटेल का गुरुवार को अपनी पत्नी सरिता (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज गणेश ने घर में रखे खल के बट्टा से उसके सिर पर कई वार कर दिए। सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सरिता देवी के शव को कमरे में बंद कर दिया। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची जुगैल थाने की पुलिस ने जबरन दरवाजा खुलवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ओबरा के सीओ हर्ष पांडेय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला के पति गणेश पटेल ने लोहे के बट्टे से सिर पर करीब आधा दर्जन बार प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। वहीं हत्यारोपित पति ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि पति को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। महिला के परिजनों को भी हत्या की जानकारी दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। पति पर हत्या का मुकदमा चलेगा और उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story