लाइफ स्टाइल

सलाद ही नही बल्कि इन चीजों के सेवन से घटाए बढ़ते वजन को

Kiran
30 July 2023 3:24 PM GMT
सलाद ही नही बल्कि इन चीजों के सेवन से घटाए बढ़ते वजन को
x
आजकल की बदलती जीवन शैली की वजह से वजन बढने की समस्या आम हो चुकी है। वजन के बढने पर लोग खाना छोड़ देते है या फिर खाने में सलाद को शामिल कर देते है। ऐसा करना सही नही होता है क्यूंकि इससे शरीर कमजोर होता है और साथ हम बीमारियों के शिकार होते है। ऐसे में जरूरी है की खान पान में ऐसी चीजों को शामिल करे जो पोषक तत्वों से भर पुर हो, साथ शरीर में कार्बोहाइड्रेट और वसा को कम कर सके। जिनकी मदद से बढ़ते वजन पर नियन्त्रण पाया जा सकता है ,तो आइये जानते है इन चीजों के बारे में....
* नारियल
नारियल में फेटि एसिड बहुत कम पाए है जो शरीर में जाकर जमा नही होते और साथ ही शरीर को स्वस्थ भी रखते है। साथ ही शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते है।
* मछली
मछली के सेवन से बढ़ते वजन पर नियन्त्रण पाया जा सकता है। इसमें टूना, साल्मन मछलियो का सेवन करने से उपापचय की क्रिया सही बनी रहती है।
* दालचीनी
यह मसालों में मुख्य रूप से मिलता है जो की वजन को बढने नही देता है। यह भी उपापचय की क्रिया को सही बनाये रखता है।
* ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैत्चिन नाम का एक तत्व पाया जाता है। साथ ही इसमें मौजूद कैफीन की मात्रा भी मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाए रखने में मददगार होती है।
* हरी पत्त‍ियां और साग
गाढ़ी हरी पत्तियों जैसे पालक और ब्रोकली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जोकि वजन घटाने में काफी मददगार होता है।
Next Story