लाइफ स्टाइल

सेब खाने के बाद कभी ना करें इन 4 चीजों का सेवन, सेहत के साथ करेंगे खिलवाड़

Kiran
30 July 2023 5:41 PM GMT
सेब खाने के बाद कभी ना करें इन 4 चीजों का सेवन, सेहत के साथ करेंगे खिलवाड़
x
आपने सेब के बारे में तो सुना ही होगा कि अगर हर रोज इसका सेवन किया जाए तो अच्छे स्वास्थ्य की कामना पूरी होती हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि हर मौसम में पाया जाने वाला सेब (Apple) खाने के तुरंत बाद कुछ चीजों को खाना सेहत के साथ खिलवाड़ करने के समान माना गया हैं। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी भी सेब खाने के बाद ग्रहण नहीं की जानी चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
पानी
हेल्थ एक्सपर्टों की मानें, तो खट्टे हों या मीठे, फलों के सेवन के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए कि इसका असर आपके पीएच (PH) लेवल पर पड़ता है और जिससे कि पेट फूलना, अपच, कब्ज, पेट में बैक्टीरिया व गैस का कारण बनता है। इसके अलावा, सेब या अन्य किसी फ्रुक्टोज या खमीर होता है, जो कि पानी पीने से पेट के एसिड को पतला करता है और खमीर के जीवित रहने के लिए अनूकूल वातावरण बनाता है, जिससे कि पेट में गैस व ब्लोटिंग की समस्या होती है।
मूली
माना जाता है कि सेब खाने के बाद मूली का सेवन आपको त्वचा संबंधी परेशानियों में डाल सकता है, इससे त्वचा पर रैसेज या एलर्जी हो सकती है। हालांकि इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं।
दही
जिस प्रकार मांस के साथ दूध और मछली के साथ दही का सेवन न करने की सलाह दी जाती है, ठीक वैसे ही सेब खाने के तुरंत बाद या लगभग 2 घंटे के भीतर दही (Curd) का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए कि सेब और दही दोनों की तासीर ठंडी मानी जाती है, जिसका यदि साथ में सेवन किया जाए, तो यह कफ की समस्या पैदा कर सकता है।
अचार
यदि आपने सेब खाया है, तो कोशिश करे कि सेब खाने के बाद आप खट्टी चीजों के सेवन से बचें। खासकर कि अचार (Pickle) या नींबू का सेवन क्योंकि यह आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सेब खाने के 2 घंटे तक आप खट्टी चीजों को ना कहें।
Next Story