लाइफ स्टाइल

Meditation: आईने में खुद को देखने से होता है तनाव दूर और अनेक फायदे

Sanjna Verma
6 Aug 2024 1:28 PM GMT
Meditation: आईने में खुद को देखने से होता है तनाव दूर और अनेक फायदे
x
Benefits of mirrors: सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है। अगर आप खुद को शीशे में देखना नहीं भूलते तो ये आपकी मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा संकेत है। शीशे में खुद को देखने से ना केवल मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है बल्कि ये आपके आत्मविश्वास पर भी असर डालती है। तो अगर आप नहाने के बाद खुद को शीशे में देखना भूल जाते हैं तो जान लें रोजाना खुद को शीशे में देखने से कितने सारे फायदे होते हैं।
शीशे में खुद को देखने के फायदे
शीशे में खुद को देखने से स्ट्रेस मैनेज अच्छे से होता है. साथ ही Mindfulness, आत्मविश्वास, खुद के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की इच्छा पैदा होती है। जो आपको खुद की मदद करने और हेल्दी रखती है।
इन चार कारणों से शीशे में खुद को निहारना फायदेमंद हो सकता है।
मेडिटेशन
जी हां, शीशे में खुद को निहारना भी एक तरह का मेडिटेशन है। जिसमे आप खुली आंखों से ध्यान लगाते हैं। मेडिटेशन के जरिए आप सब कुछ भूलकर खुद पर ध्यान केंद्रित करते हैं। जब आप शीशे में खुद को देखते हैं तो सेल्फ अवेयरनेस और माइंडफुलनेस आती है। आंखें बंद करने की बजाय आंखे खोलकर आप अपने इमोशन को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।
मिलता है आत्मविश्वास
जब आत्मविश्वास कम महसूस होता है तो खुद को शीशे में देखने से इनर स्ट्रेंध मिलती है। आप महसूस हो रहे इमोशन को मैनेज कर पाते हैं और बीती बातों को छोड़कर वर्तमान में जीना सीखते हैं।
खुद से होने वाली दिक्कतें कम होती है
अक्सर हम खुद की बहुत सारी आदतों से नफरत करते हैं लेकिन जब शीशे में देखते है तो समाज की बनाए स्टैंडर्ड से अलग खुद से प्यार करने लगते हैं। कुछ देर शीशे में देखना खुद से प्यार करना सिखाता है। कई बार खुद की तारीफ करने से भी दिमाग पर
positive
असर पड़ता है और मेंटल हेल्थ इंप्रूव होती है।
खुद पर ध्यान जाता है
लगातार वर्कलोड और ढेर सारे काम के बीच अक्सर महिलाएं हो या पुरुष वो खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाते। कुछ देर शीशे में देखने से इनर सेंस को जगाने में मदद मिलती है। आप इमोशनली खुद से अटैच होते हैं और ज्यादा विल पावर के साथ काम करते हैं।
Next Story