लाइफ स्टाइल

जानिए कैल्शियम के अलावा हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं ये पोषक तत्व

Tara Tandi
5 Dec 2021 7:23 AM GMT
जानिए कैल्शियम के अलावा हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं ये पोषक तत्व
x
शरीर की संरचना को बेहतर बनाए रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ होना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शरीर की संरचना को बेहतर बनाए रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ होना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मजबूत हड्डियां न केवल आपको सही मुद्रा में खड़े होने में मदद करती हैं, बल्कि नाजुक अंगों को किसी भी तरह की चोट से बचाने में भी सहायक होती हैं। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ चोट और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने के लिए कम उम्र से ही हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के उपाय करते रहने चाहिए। आमतौर पर हड्डियों को बेहतर रखने के लिए कैल्शियम को सबसे आवश्यक माना जाता है, पर क्या सिर्फ कैल्शियम से ही हड्डियों का पूरा ख्याल रखा जा सकता है? विशेषज्ञों का जवाब है- नहीं।

हमें बचपन से ही हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे डेयरी और कैल्शियम सप्लीमेंट दिए जाते हैं। पर सच तो यह है कि स्वस्थ हड्डियों के लिए कैल्शियम ही एकमात्र आवश्यक खनिज नहीं है। हड्डियों को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए कई अन्य पोषक तत्व समान रूप से आवश्यक हैं। ये सभी खनिज मिलकर हड्डियों के घनत्व को बढ़ाते हैं और उम्र बढ़ने पर भी उन्हें स्वस्थ रखते हैं। आइए ऐसे ही आवश्यक खनिजों के बारे में जानते हैं।
विटामिन के को आहार में करें शामिल
हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर से बचाव के लिए तो आपने विटामिन के सेवन के बारे में सुना होगा, पर अध्ययनों से पता चलता है कि हड्डियों को भी स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन के आवश्यक होता है। विटामिन के एक प्रोटीन को सक्रिय करने के लिए जिम्मेदार है जो रक्त के थक्के और कैल्शियम के मेटाबॉलिज्म में आवश्यक भूमिका निभाता है। विटामिन के की प्राप्ति के लिए ब्रोकली, पालक, पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं।
प्रोटीन का सेवन आवश्यक
माना जाता है कि प्रोटीन कोशिकाओं की वृद्धि और मांसपेशियों को लिए महत्वपूर्ण होता है। प्रोटीन का एक अन्य महत्वपूर्ण कार्य हड्डियों के द्रव्यमान को बनाए रखना और उम्र बढ़ने के साथ हड्डी और मांसपेशियों को संरक्षित करना भी है। अध्ययनों से पता चलता है कि प्रोटीन वाले आहार का सेवन करने से हड्डियों के घनत्व को बढ़ाया जा सकता है। प्रोटीन का पर्याप्त सेवन फ्रैक्चर और हड्डियों के नुकसान के जोखिम को भी कम कर सकता है। प्रोटीन के स्रोतों में मसूर, सेम, मांस, मुर्गी और डेयरी उत्पाद शामिल हैं।
विटामिन डी है बहुत आवश्यक
हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन डी आवश्यक है। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण और रक्त में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है। जब आपके रक्त में कैल्शियम का स्तर कम हो जाता है, तो यह पोषक तत्व आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन या हड्डियों से खींचकर इसे अवशोषित करना शुरू कर देता है। विटामिन डी के लिए कई तरह की मछलियों, भिंडी, पालक, सोयाबीन का सेवन किया जा सकता है।
Next Story