लाइफ स्टाइल

जानिए ग्वार फली के 7 फायदे और 3 नुकसान

Bhumika Sahu
8 July 2022 11:29 AM GMT
जानिए ग्वार फली के 7 फायदे और 3 नुकसान
x
ग्वार फली

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ग्वार फली (Cluster Beans) एक सब्जी है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। क्योंकि ग्वार फली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ग्वार फली का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि ग्वार फली में प्रोटीन, घुलनशील फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, कैल्शियम, लोहे, पोटेशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन ग्वार फली का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं ग्वार फली के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

ग्वार फली के फायदे

1- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए ग्वार फली का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ग्वार फली में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
2- एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर ग्वार फली का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ग्वार फली में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
3- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, इसलिए ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज ग्वार फली का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि ग्वार फली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
4- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए ग्वार फली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ग्वार फली में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
5- अधिक वजन और मोटापा (Obesity) कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन और मोटापा को कंट्रोल करने के लिए ग्वार फली का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ग्वार फली में फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
6- हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ग्वार फली का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ग्वार फली में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।
7- हृदय (Heart) शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसको स्वस्थ रखना जरूरी होता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए ग्वार फली का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ग्वार फली में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
ग्वार फली के नुकसान
1- ग्वार फली का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट फूलने, पेट में सूजन की शिकायत हो सकती है।
2- अगर किसी को दस्त (Diarrhea) की शिकायत है, तो उसे ग्वार फली का सेवन करने से बचना चाहिए।
3- ग्वार फली से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) हो सकती है, ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।


Next Story