लाइफ स्टाइल

शाकाहारी लोग डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेंगे कई फ़ायदे

Tara Tandi
7 Dec 2021 8:13 AM GMT
शाकाहारी लोग डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेंगे कई फ़ायदे
x
शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रोटीन, विटामिन्स से भरपूर आहार के सेवन की सलाह देते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रोटीन, विटामिन्स से भरपूर आहार के सेवन की सलाह देते हैं। हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रोटीन, शरीर और मस्तिष्क के संपूर्ण विकास के लिए कई तरह के विटामिन्स की आवश्यकता होती है। हालांकि शाकाहारी लोगों के लिए सामान्य भोजन से इन चीजों को प्राप्त कर पाना काफी कठिन हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ आहार में उन चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं जिनसे पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व प्राप्त किए जा सकें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शाकाहारी लोगों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विटामिन बी-12 और प्रोटीन की कमी से बचने के लिए उन्हें अपने दैनिक आहार में विटामिन-फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां और साग
शाकाहारी लोगों के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां और साग का सेवन करना सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। इसमें भी पालक खाना आपके लिए सेहत का खजाना माना जाता है।
सुपरफूड के रूप में जाना जाने वाला पालक पोषक तत्वों का भंडार है जो आपके संपूर्ण विकास में मदद करता है। पालक में आयरन, विटामिन बी-12 और शरीर के लिए आवश्यक कई तरह के पोषक तत्व होते हैं।
चना खाना है लाभदायक
जो लोग मांस-मछली नहीं खाते उनके लिए चना सबसे अच्छा विकल्प है। विटामिन बी12 के अलावा, यह फाइबर, प्रोटीन और कई अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन आपके शरीर के लिए आवश्यक कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकता है। सफेद और काले चने दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं।
डेयरी उत्पाद होते हैं सेहत से भरपूर
प्रोबायोटिक्स का सबसे अच्छा स्रोत माना जाने वाला दही, आंत को स्वस्थ बनाए रखने में अद्भुत माना जाता है। दही विटामिन बी12 से भी भरपूर होता है, इसके अलावा इसमें कैल्शियम और कई अन्य विटामिन्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। दही के अलावा, आप कम फैट वाले दूध/पनीर का भी सेवन कर सकते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए पनीर, टोफू और सोया मिल्क भी अच्छा विकल्प माना जाता है।
Next Story