लाइफ स्टाइल

Healthy Oats Cookies : घर पर तैयार करें हेल्दी ओट्स कुकीज

Sarita
11 Oct 2025 10:06 AM IST
Healthy Oats Cookies :  घर पर तैयार करें हेल्दी ओट्स कुकीज
x
Healthy Oats Cookies : अगर आपको हर वक्त कुछ मिठा खाने की क्रेविंग होती है लेकिन हर बार सेहत का सोचकर आप खुद को रोक लेते हैं तो ओट्स से बनी यह हेल्दी कुकीज आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. इसका स्वाद बिल्कुल मार्केट जैसी कुकीज की तरह होता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में न मैदे और न ही बटर का इस्तेमाल होता है जिससे यह गिल्ट फ्री स्नैकिंग के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. इसे घर पर बिना किसी ओवन के भी आसानी से बना सकते हैं जो स्वाद बेहद लजवाब होता है. शाम की चाय हो या बच्चों के लिए हेल्दी स्वीट स्नैक, यह कुकीज हर मौके के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ऐसे में चलिए जानते हैं घर पर ओट्स कुकीज बनाने की आसान रेसिपी|
ओट्स कुकीज बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
ओट्स- एक कप
ब्राउन सुगर -एक चौथाई कप
देसी घी- एक चौथाई चम्मच
बेसन – ¾ कप
बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
बेकिंग पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – ¼ चम्मच
चॉकलेट चिप – 3 चम्मच
किशमिश- 3 चम्मच
दूध – ¼ कप
ओट्स कुकीज बनाने की विधि क्या है?
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में ब्राउन शुगर और घी डालकर विस्कर की मदद से 4-5 मिनट के लिए फेंटे. इसे तब तक फेंटे जब तक इसका रंग हल्का सफेद न हो जाएं. ऐसा करने पर कुकिज बिल्कुल परफेक्ट और क्रिस्पी बनेंगे.
अब एक छन्नी की मदद से इसमें बेसन, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर मिलाएं.
इसी मिश्रण में इंस्टेंट ओट्स डालकर सभी को अच्छे से मिलाएं.
जब सारे इंग्रीडिएंट्स अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें किशमिश और चॉक्लेट चिप डालें. अगर आप चाहे तो अपने पसंद के कोई सा भी ड्राईफ्रूट डाल सकते हैं.
अब इस मिश्रण को बाइंड करने के लिए इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध मिलाकर आटे कि तरह गूंदकर तैयार करें.
अगर यह हाथों में न चिपके मतलब बेक करने के लिए परफेक्ट है. हाथों पर घी लगाकर छोटे छोटे बॉल्स बनाकर रखें और फिर हल्के हाथों से दबाएं और कुकीज के आकार में बनाएं.
कुकिज बेक करने के लिए पहले कढ़ाई में नमक डालकर ऊपर से स्टैंड रखें और ढककर 10-15 मिनट के लिए गर्म होने दें.
जब कढ़ाई गर्म हो जाएं तो तैयार कुकीज को एक प्लेट पर बेकिंग शीट रखकर स्टैंट के ऊपर रख दें और ढककर 15-20 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं.
पकने के बाद कपड़े कि मदद से बेकिंग ट्रे बाहर निकाल कर कुछ देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ें और फिर एक एयरटाईट कंटेनर में स्टोर करके रख दें.
इसे शाम की चाय के साथ इवनिंग स्नैक की तरह सर्व करें या हेल्दी स्नैकिंग के लिए खाएं.
Next Story