- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: किस विटामिन की...
लाइफ स्टाइल
Health: किस विटामिन की कमी से होता है कमर दर्द? जानिए इस कमी से कैसे पाएं छुटकारा
Sarita
3 May 2025 8:32 AM IST

x
Health: शरीर के कुछ हिस्सों में महसूस होने वाले दर्द को ज्यादातर लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ दर्द पोषक तत्व की कमी का संकेत साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमर में और पीठ में होने वाला दर्द भी एक विटामिन की डेफिशिएंसी की तरफ इशारा कर सकता है। समय रहते इस विटामिन की कमी को डिटेक्ट कर इसको दूर करना बेहद जरूरी माना जाता है।
विटामिन डी की कमी:
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन डी की कमी कमर और पीठ दर्द का कारण बन सकती है। इसके अलावा विटामिन सी और बी12 जैसे विटामिन्स की डेफिशिएंसी को भी पीठ दर्द की वजह माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी और पीठ दर्द-कमर दर्द के बीच ज्यादा गहरा रिश्ता है।
प्रभावित होती है बोन-मसल हेल्थ:
क्या आप जानते हैं कि विटामिन डी की कमी से आपकी हड्डियों की और मांसपेशियों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? यही वजह है कि इस विटामिन की डेफिशिएंसी की वजह से जोड़ों में दर्द, कमर में दर्द, पीठ में दर्द और मांसपेशियों में कमजोरी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। समय रहते इस विटामिन की कमी को दूर करने में ही समझदारी है।
विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप अपने खान-पान में थोड़े बहुत बदलाव करके देख सकते हैं। आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन डी रिच फूड आइटम्स को शामिल कर लेना चाहिए। दूध, दही, पनीर, मशरूम, अंडे, मछली जैसी खाने की चीजों में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा धूप लेने से भी विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है।
TagsHealthविटामिनकमीकमर दर्दHealthVitaminDeficiencyBack painजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





