- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: नीम के पत्ते...
लाइफ स्टाइल
Health: नीम के पत्ते चबाने से शरीर पर क्या होता है असर, सेहत के लिए वरदान साबित होगी ये औषधि
Sarita
7 July 2025 10:32 AM IST

x
Health: दादी-नानी के जमाने से नीम की पत्तियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि सही मात्रा में और सही तरीके से नीम की पत्तियों को कंज्यूम कर सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर नीम की पत्तियों का सेवन करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
गट हेल्थ पर पड़ता है पॉजिटिव असर:
क्या आप अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं? अगर हां, तो आप नीम की पत्तियों को चबाना शुरू कर सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी नीम की पत्तियों को कंज्यूम किया जा सकता है।
कम हो सकता है दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा:
कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी नीम की पत्तियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप हर रोज नीम की पत्तियां चबाएंगे, तो दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से नीम की पत्तियों को डाइट प्लान में शामिल करना जरूरी है।
शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में कारगर:
रोज सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाकर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके खून को साफ करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। नीम की पत्तियां आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
TagsHealthनीमपत्तेशरीरसेहतवरदान HealthNeemleavesbodyhealthboon जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





