लाइफ स्टाइल

Health: दिल को स्वस्थ रखते हैं ये 3 योगासन, ये है करने का तरीका

Sarita
1 Jun 2025 8:32 AM IST
Health: दिल को स्वस्थ रखते हैं ये 3 योगासन, ये है करने का तरीका
x
Health: सुस्त लाइफस्टाइल, बढ़ता मोटापा, वर्कआउट की कमी, खानपान की खराब आदतें जैसे कारण मिलकर दिल की सेहत पर बहुत बुरा असर डालते हैं। जिससे बचाव करने में मेडिटेशन और योग का नियमित अभ्यास मदद कर सकता है। आइए जानते हैं दिल को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने वाले ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में।
ताड़ासन:
ताड़ासन हृदय गति में सुधार करके ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में मदद कर सकता है।ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर योग मैट बिछाकर अपने पैरों की एड़ियों को मिलाते हुए सीधा खड़ा हो जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाते हुए ऊपर की ओर उठाएं। अब सांस अंदर की ओर भरते हुए शरीर का भार पंजों पर डालें और शरीर को ऊपर की तरफ खींचने का प्रयास करें। कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में बने रहते हुए सामान्य रूप से सांस लेते रहें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक स्थिति में आएं और थोड़ी देर शरीर को आराम दें। इस प्रक्रिया को दोहराएं।
वृक्षासन:
वृक्षासन करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों पर सीधा खड़ा होकर धीरे-धीरे अपने एक पैर को दूसरे पैर की जांघ पर अंदर की तरफ रखें। इसके बाद अपने हाथों को जोड़कर धीरे-धीरे सांस लेते हुए ऊपर की तरफ तक लेकर जाएं और 20 सेकेंड बाद सांस छोड़ते हुए अपने हाथों को नीचे लेकर आते हुए दोनों पैरों पर खडे़ हो जाएं। इसके बाद यही स्टेप अपने दूसरे पैर से भी दोहराएं।
भुजंगासन को कोब्रा पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन हृदय मजबूत बनाकर रीढ़ को लचीला व मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। जिससे पीठ दर्द में भी आराम मिलता है। भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटकर पैरों के बीच की दूरी को कम करें और पैरों को बिल्कुल सीधा रखें। अब अपनी हथेलियों को कंधे के सीध में लाएं। सांस लेते हुए छाती से लेकर नाभि तक शरीर को ऊपर उठाएं। कुछ देर इसी अवस्था में बने रहे और धीरे-धीरे सांस लेते व छोड़ते जाएं। इसके बाद गहरी सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक अवस्था में नीचे आ जाएं। शुरुआत में आप इस योगासन का अभ्यास चार से पांच बार कर सकते हैं।
Next Story