लाइफ स्टाइल

Health: पानी में शहद के साथ ये एक चीज मिलाकर पी लें, शरीर में जमा जिद्दी चर्बी पिघलने लगेगी

Sarita
11 May 2025 7:27 AM IST
Health: पानी में शहद के साथ ये एक चीज मिलाकर पी लें, शरीर में जमा जिद्दी चर्बी पिघलने लगेगी
x
Health: क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ एक्सरसाइज की मदद से वजन घटाया जा सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज और खान-पान दोनों बेहद जरूरी फैक्टर्स होते हैं। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए।
शहद-काली मिर्च वाला पानी:
शहद और काली मिर्च, दोनों को दादी-नानी के जमाने से सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप शहद और काली मिर्च वाले पानी को रेगुलरली कंज्यूम करते हैं, तो आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद और काली मिर्च वाला पानी पीकर वेट लूज किया जा सकता है।
मिलेंगे फायदे ही फायदे:
मोटापे से छुटकारा पाने के साथ-साथ सर्दी-खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी आप शहद और काली मिर्च वाले पानी का सेवन कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर ये ड्रिंक आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।
सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी गर्म कर लीजिए। अब इस एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और चुटकी भर काली मिर्च पाउडर मिक्स कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को कंज्यूम करना चाहिए। इस ड्रिंक में मौजूद तत्व आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
Next Story