लाइफ स्टाइल

Health: लीवर को जीवन भर स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन योगासनों का करें अभ्यास

Sarita
17 April 2025 7:55 AM IST
Health: लीवर को जीवन भर स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन योगासनों का करें अभ्यास
x
Health: लिवर की भूमिका भोजन पचाने से लेकर पोषक तत्वों के अवशोषण और रक्त साफ करने की है। लिवर शरीर में रसायनों के संतुलन को बनाए रखने का कार्य करता है।लिवर पर होने वाली छोटी सी समस्या का असर पूरे शरीर की सेहत पर पड़ सकता है। लिवर स्वस्थ है तो पाचन तंत्र सही रहता है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है।
लिवर को स्वस्थ रखने वाले असरदार योगासनों के बारे में जानिए ताकि लिवर संबंधी बीमारियों से बचाव हो सके।
पश्चिमोत्तानासन
लिवर के साथ ही किडनी और ओवरी को स्वस्थ रखने के लिए पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास करें। पश्चिमोत्तासन के अभ्यास से शरीर के मध्य भाग की स्ट्रेचिंग में मदद मिलती है। जिन लोगों को लिवर की समस्याएं हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह से पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास करना चाहिए। इससे लिवर से जुड़ी समस्याओं के लक्षण कम हो सकते हैं।
लिवर के लिए हलासन असरदार
हलासन के अभ्यास से लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। यह आसन लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद है, साथ ही रीढ़ की स्ट्रेचिंग के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में भी असरदार है। रक्तचाप में सुधार और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में के लिए भी हलासन का नियमित अभ्यास कर सकते हैं।
लिवर की सेहत के लिए नौकासन अभ्यास किया जा सकता है। नौकासन का अभ्यास पेट की मांसपेशियों और अंगों को मजबूती देने के साथ ही उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। फैटी लिवर कई बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। नौकासन के अभ्यास से पेट की चर्बी का जोखिम भी कम हो सकता है।
Next Story