- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: अगर आप नहीं कर...
लाइफ स्टाइल
Health: अगर आप नहीं कर पाते हैवी वर्कआउट तो रोजाना टहलें, सेहत को मिलेंगे फायदे
Sarita
26 April 2025 8:44 AM IST

x
Health: दादी-नानी के जमाने से पैदल चलने को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। पुराने जमाने के लोग कई-कई किलोमीटर पैदल चलते थे। लेकिन अब लोग पैदल चलने से बचते हैं और इसी वजह से लोगों को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज सही तरीके से वॉक कर आप अपनी इम्यूनिटी को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
चलने के तरीके:
अगर आप अपनी बॉडी की एक्टिवनेस को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप लाइट वॉक यानी टहल सकते हैं। वहीं, अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए। शरीर के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने के लिए आपको पावर वॉक यानी जितनी तेज आप चल सकते हैं, उतनी तेज चलना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह-सुबह वॉक करना सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
मिलेंगे फायदे ही फायदे:
एक महीने तक हर रोज 20 से 30 मिनट वॉक करें। यकीन मानिए महज कुछ ही दिनों के अंदर आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ने लगेगा। वॉक करने से आपकी गट हेल्थ को सुधारा जा सकता है। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए भी वॉक की जा सकती है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए वॉक को डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है। रोज वॉक करने से डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
सेहत को बनाएं मजबूत:
अगर आप अपने मूड को सुधारना चाहते हैं, तो भी वॉक कर सकते हैं। रोजाना वॉक करने से आप तनाव को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। इसके अलावा फोकस को बढ़ाने के लिए भी वॉक करने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर वॉक करना आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
TagsHealthहैवीवर्कआउटटहलेंसेहतफायदेHealthHeavyWorkoutWalkBenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





