लाइफ स्टाइल

टोन्ड स्लिम लेग्स करने से कम होगी हिप्स की चर्बी

Admindelhi1
19 April 2024 2:30 AM GMT
टोन्ड स्लिम लेग्स करने से कम होगी हिप्स की चर्बी
x
महिलाओं के लिए यह समस्या तब और भी परेशानी वाली हो जाती है, जब वे अपनी भारी जांघों और कूल्हों के कारण अपनी पसंदीदा शॉर्ट ड्रेस नहीं पहन पाती हैं

लाइफस्टाइल: गलत खान-पान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अनियंत्रित जीवनशैली के कारण आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापे का शिकार हो रहे हैं। महिलाओं के लिए यह समस्या तब और भी परेशानी वाली हो जाती है, जब वे अपनी भारी जांघों और कूल्हों के कारण अपनी पसंदीदा शॉर्ट ड्रेस नहीं पहन पाती हैं। अगर आप भी इन दिनों इस तरह की समस्या से परेशान हैं और अपनी पसंदीदा ड्रेस में फिर से फिट होने के लिए टोंड और स्लिम लेग्स का सपना देख रही हैं, तो टेंशन छोड़कर इन दो एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बना लें। ये एक्सरसाइज आपको हिप्स फैट से जल्द छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती हैं।

ब्रिज एक्सरसाइज: हिप फैट कम करने के लिए ब्रिज एक्सरसाइज काफी कारगर वर्कआउट मानी जाती है। यह एक्सरसाइज हिप्स के निचले हिस्से को स्ट्रेच करती है और जांघों की बढ़ती चर्बी, पीठ दर्द और पीठ की अकड़न से राहत दिलाती है। ब्रिज एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़कर हाथों को शरीर के साइड में सीधा रखें। अब धीरे-धीरे अपने हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं और हाथों से एड़ियों को पकड़ने की कोशिश करें। अगर आप ऐसा नहीं कर पा रही हैं, तो हाथों को किनारे पर रखें। कुछ देर इसी पोजीशन में रहें और फिर वापस पहली पोजीशन में आ जाएं।

साइड लेग एक्सरसाइज: हिप फैट कम करने के लिए साइड लेग एक्सरसाइज सबसे अच्छी मानी जाती है। साइड लेग एक्सरसाइज को प्लस साइज वाली महिलाएं भी आसानी से कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को करना बहुत आसान है। यह एक्सरसाइज हिप फैट के साथ कमर की चर्बी को भी कम करने का काम करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे लेट जाएं और साइड की तरफ मुड़ जाएं। इसके बाद अपने दोनों पैरों को एक दूसरे के ऊपर रखते हुए अपने पैरों को साइड से ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं घुमाएं। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं।

Next Story