लाइफ स्टाइल

सर्दियों के मौसम में रोजाना खाए गुड़, जानिए इसके फायदे

Tara Tandi
5 Jan 2022 5:49 AM GMT
सर्दियों के मौसम में रोजाना खाए गुड़, जानिए इसके फायदे
x
सर्दियों में तापमान में गिरावट का असर शरीर पर भी होता है। ठंड लगने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी समेत बुखार आना इन दिनों में आम बात होती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों में तापमान में गिरावट का असर शरीर पर भी होता है। ठंड लगने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी समेत बुखार आना इन दिनों में आम बात होती हैं लेकिन शरीर की अंदरूनी गर्माहट बढ़ाकर ठंड से बच सकते हैं। इसके लिए आहार एवं पोषण विषेशज्ञ स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं। सर्दियों में उन चीजों के सेवन को बढ़ाने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर को गर्माहट मिले और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हो। इस बारे में आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दी के मौसम में रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। गुड़ से शरीर को अंदरूनी गर्माहट तो मिलती ही है, साथ ही गुड़ का सेवन नियमित करने से इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आगे की स्लाइड्स में जानिए गुड़ खाने के फायदे व गुड़ के सेवन से किन बीमारियों से बचा जा सकता है।

गुड़ में पोषक तत्व
गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस होता है। इन सभी की एक नियत मात्रा में शरीर को आवश्यकता होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि गुड़ में विटामिन बी और कुछ मात्रा में प्रोटीन व फाइटोकेमिकल्स तथा एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं।
गुड़ खाने के फायदे
1- गुड़ शरीर को डिटाॅक्स करता है
साल 2009 में हुए एक अध्ययन के बाद फूड केमिस्ट्री जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और खनिज मौजूद होता है, जो इसे साइटोप्रोटेक्टिव के गुण देते हैं। जिसके सेवन से फेफड़ों से बलगम साफ होता है, साथ ही श्वसन और पाचन तंत्र को भी अंदर से साफ करने में सहायक है। गुड़ का नियमित सेवन पूरे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
2- पेट के लिए गुड़ फायदेमंद
मिठाई के तौर पर गुड़ का सेवन फायदेमंंद होता है। खाने के बाद अगर आप गुड़ खाते हैं तो पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। गुड़ आंतों को स्वस्थ रखने के साथ पाचन एंजाइमों को बढ़ाने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों को अक्सर कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं उनके लिए गुड़ खाना लाभप्रद है।
गुड़ बढ़ाता है इम्यूनिटी
जिन भी खाद्य सामग्रियों में पोषक तत्व भरपूर होते हैं वह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी बेहतर होती है। गुड़ इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले सर्वोत्तम खाद्य पदार्थों में से एक है। सर्दियों के दौरान गुड़ का सेवन अधिक बढ़ जाता है। शरीर को ठंडक, फ्लू और अन्य बीमारियों को दूर रखने में गुड़ मदद करता है और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में भी सहायक है।


Next Story