- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- भागदौड़ भरी जिंदगी में...
लाइफ स्टाइल
भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहने का आसान तरीका: ओट्स से स्प्राउट्स तक
SHIDDHANT
18 March 2026 10:40 PM IST

x
Delhi दिल्ली। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर किसी के पास किचन में खड़े होकर खाना बनाने का समय या सुविधा नहीं होती। ऐसे में लोग बाहर का जंक फूड खाकर अपना पेट भरते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान की मानें तो कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सही जानकारी के साथ बनाया जाए तो सेहत को लाभ पहुंचाती हैं। इनमें ओट्स से लेकर स्प्राउट्स जैसी चीजें शामिल हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन को स्वस्थ बनाए रखती हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखती हैं।
ओट्स – आज के समय में ओट्स को सबसे आसान और हेल्दी विकल्प माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, ओट्स हल्का और सुपाच्य भोजन होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती। विज्ञान भी कहता है कि ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे दूध या पानी में भिगोकर, ऊपर से फल, शहद या ड्राई फ्रूट्स डालकर आसानी से खाया जा सकता है। यह एक ऐसा नाश्ता है जो 5 मिनट में तैयार हो जाता है और शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है।
दही और फल- दही और फलों का मिश्रण भी एक बेहतरीन विकल्प है। आयुर्वेद में दही को जीवाणु युक्त यानी अच्छे बैक्टीरिया वाला माना गया है, जो पेट को स्वस्थ रखते हैं। विज्ञान में इन्हें प्रोबायोटिक्स कहा जाता है, जो पाचन को सुधारते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं। जब इसमें केला, सेब या पपीता जैसे फल मिलाए जाते हैं तो यह और भी ज्यादा पौष्टिक बन जाता है।
स्प्राउट्स – अंकुरित दालों में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है। मूंग या चना स्प्राउट्स में प्रोटीन भरपूर होता है, जो शरीर की ताकत बढ़ाता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है। नींबू, नमक और थोड़ा प्याज मिलाकर इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। यह न केवल एनर्जी देता है बल्कि वजन को संतुलित रखने में भी मदद करता है। ब्रेड और पीनट बटर – अगर जल्दी में कुछ खाना हो तो पीनट बटर और ब्रेड भी अच्छा विकल्प है। पीनट बटर में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। आयुर्वेद में मूंगफली को बलवर्धक माना गया है, यानी यह शरीर को ताकत देती है। ब्राउन ब्रेड के साथ इसे खाने से फाइबर भी मिलता है, जिससे पाचन सही रहता है।
सैंडविच – ब्राउन ब्रेड में खीरा, टमाटर, उबले आलू या पनीर डालकर एक हेल्दी मील तैयार किया जा सकता है। इसमें डाली गई कच्ची सब्जियां शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स देती हैं, जो रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते हैं। हल्के मसालों के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है, और यह पेट भी भरता है।
Tagsहेल्दी नाश्ताओट्सदही और फलस्प्राउट्सब्रेड पीनट बटरहेल्दी सैंडविचआयुर्वेदिक डाइटफाइबरप्रोटीनपाचन स्वास्थ्यइम्यूनिटी बूस्टएनर्जी बढ़ाने वाला नाश्तावजन नियंत्रणफलों और सब्जियों से पोषणफास्ट नाश्ता5 मिनट में तैयारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





