- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beetroot Kebab Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Beetroot Kebab Recipe: प्रोटीन युक्त स्वस्थ चुकंदर पनीर कबाब
Sarita
2 March 2025 12:34 PM IST

x
Beetroot Kebab Recipe: आजकल लोग स्वस्थ और पौष्टिक भोजन की तरफ ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं, इसलिए अक्सर लोग ऐसी रेसिपी की तलाश में रहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हों। हाई प्रोटीन बीटरूट कबाब एक ऐसा ही डिश है, जो न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि प्रोटीन और साथ में कई पोषक तत्वों से भी भरपूर है। बीटरूट, जिसे चुकंदर भी कहा जाता है, स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन्स, और मिनरल्स की भरमार होती है, साथ ही यह शरीर के लिए प्रोटीन का भी एक अच्छा स्रोत है। सर्दियों में बीटरूट खाने का अलग ही मज़ा है। इसे खाने के कई तरीके हैं|
बीटरूट पनीर कबाब के लिए सामग्री:
बीटरूट (चुकंदर) 2 छोटे साइज में
उबला हुए छोले 1 कप
पनीर – 150 ग्राम ,कद्दूकस किया हुआ
ओट्स – 2 चम्मच
नींबू का रस – 2 चम्मच
तेल – 3 चम्मच टेबल स्पून (तलने के लिए)
हरा धनिया – एक चौथाई कप (बारीक कटा हुआ)
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – एक चौथाई चम्मच
अदरक – आधा इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च – 3 (बारीक कटी हुई)
नमक – स्वाद अनुसार
अमचूर पाउडर – आधा चम्मच
पौष्टिक बीटरूट पनीर कबाब विधि:
चुकंदर को धोकर छील लें। फिर इसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद इसे निचोड़कर इसका अतिरिक्त पानी निकाल लें, ताकि कबाब बनाने में आसानी हो।
उबले हुए छोले प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं, साथ ही इस से अच्छी बाइंडिंग होती है।
एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया हुआ बीटरूट, उबला हुआ चना, कद्दूकस किया हुआ पनीर, , नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर ओट्स, हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च डाल दें । इन्हें अच्छे से मिला लें, ताकि किसी भी तरह की गांठें न बनें।
अब इस तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बना लें। फिर इन गोलों को हल्के हाथों से दबाकर कबाब के आकार दें। अगर मिश्रण चिपक रहा हो, तो आप अपने हाथों में थोड़ा सा पानी लगा सकते हैं। इससे कबाब का आकार सही बन पाएगा।
एक नॉन-स्टिक तवा या पैन में तेल गरम करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें तैयार कबाब डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। हर तरफ से अच्छे से सिकने तक कबाब को पलटते रहें। जब कबाब पूरी तरह से सिक जाएं और उनका रंग सुनहरा हो जाए, तो इन्हें तवे से निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
इसे पुदीने या हरे धनिये की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।
TagsBeetroot Kebabप्रोटीनस्वस्थचुकंदरपनीरकबाब B eetroot Kebabproteinhealthybeetrootpaneerkebabजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





