छत्तीसगढ़

अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, लॉन मालिक को एक दिन का मिला अल्टीमेटम

jantaserishta.com
2 March 2025 10:51 AM IST
अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, लॉन मालिक को एक दिन का मिला अल्टीमेटम
x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में नगर सरकार बनते ही अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है। दलपत सागर के पास सड़क किनारे अवैध रूप से बनाए गए वान्या लॉन की बाउंड्री को तोड़ा गया है। वहीं मालिक को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है कि वे लॉन को खाली कर दें। वरना पूरे लॉन में बुलडोजर चलाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि दलपत सागर के किनारे की निजी भूमि पर लॉन का निर्माण हुआ है। लेकिन, प्रशासन के मुताबिक यह कृषि भूमि है। यहां सिर्फ पशु पालन या खेती-किसानी का ही काम किया जा सकता है। लेकिन, मालिक ने यहां अवैध तरीके से लॉन का निर्माण करवाया दिया है। पास में ही दलपत सागर है। कुछ दिन पहले भी यह मामला उठा था।
वहीं एक दिन पहले भाजपा के मेयर समेत 30 पार्षदों ने शपथ ली। जिसके बाद नगर सरकार बनते ही पहली कार्रवाई अवैध अतिक्रमण पर की गई है। निगम आयुक्त की माने तो अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है। मालिक को अल्टीमेटम भी दिया गया है। शहर में जहां भी अवैध तरीके से अतिक्रमण हुए हैं उन्हें तोड़ा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story