West Burdwan: बारूईपुर घटना के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, निकाला कैंडल मार्च

आसनसोल में बारूईपुर कांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Update: 2026-07-08 04:57 GMT

पश्चिम बर्दवान: दक्षिण 24 परगना जिलान्तर्गत बरूईपुर इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के विरोध में आसनसोल के गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने पश्चिम बर्दवान जिला अल्पसंख्यक सेल की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन फिरोज खान ने किया।

इस दौरान संगठन के वाइस चेयरमैन मोहम्मद सरफराज, जनरल सेक्रेटरी शाहनवाज खान, नॉर्थ ब्लॉक माइनॉरिटी चेयरमैन मोहम्मद आजाद, शहनाज खातून, शोएब, वसीम, इमरान, कुल्टी माइनॉरिटी चेयरमैन मोहम्मद सलाउद्दीन, जनरल सेक्रेटरी सागर काजी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैंडल मार्च के दौरान मृत बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

फिरोज खान ने कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपितों के खिलाफ कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की दरिंदगी करने वालों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें कठोरतम दंड मिलना चाहिए।

उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हर घटना को धर्म और जाति के चश्मे से देखते हैं, जबकि ऐसे अपराधियों का कोई धर्म या जाति नहीं होती। उनके अनुसार, ऐसे लोग केवल दरिंदे होते हैं और उन्हें केवल कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Tags:    

Similar News