खड़गपुर: ट्रेन में ड्यूटी के दौरान रेलवे के टिकट निरीक्षण स्टाफ ने ईमानदारी और सतर्कता का परिचय देते हुए दो यात्रियों का छूटा हुआ कीमती सामान बरामद किया। यह कार्रवाई ट्रेन संख्या 12261 में मुख्य टिकट निरीक्षक सौमेन दास ने की।

रेलवे की जानकारी के अनुसार, बी-12 कोच में सफर कर रहे सौरव शर्मा रायपुर स्टेशन पर उतरते समय अपना लैपटॉप बैग, लैपटॉप, चार्जर और 10 हजार रुपये नकद ट्रेन में भूल गए थे। वहीं, बी-7 कोच में यात्रा कर रहे अरुण कुमार झा का मोबाइल फोन भी बर्थ पर छूट गया था।

ड्यूटी पर तैनात टिकट निरीक्षक सौमेन दास ने दोनों यात्रियों का सामान बरामद कर सुरक्षित रख लिया। बाद में सामान को आवश्यक कार्रवाई और यात्रियों को वापस सौंपने के लिए आरपीएफ बिलासपुर के सुपुर्द कर दिया गया। इसकी सूचना वाणिज्य नियंत्रण कक्ष बिलासपुर को भी दी गई।

Tags: