Nainital: फुटवियर की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

Update: 2026-03-03 03:20 GMT
Nainital नैनीताल: शहर के तल्लीताल मार्केट एरिया में एक फुटवियर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखे फुटवियर और दूसरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से दुकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम फिलहाल घटना की जांच कर रही है।
देर शाम तल्लीताल में विक्की फुटवियर नाम की दुकान में अचानक आग लग गई। मार्केट एरिया में दुकानें पास-पास होने की वजह से आग फैलने का खतरा ज्यादा था, लेकिन समय पर आग बुझाने से बड़ी घटना टल गई। स्थानीय लोग और व्यापारी कुछ देर के लिए दहशत में आ गए। आग लगने से दुकान में रखा काफी सामान जल गया, जिससे दुकान मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ। तल्लीताल चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट मारुति नंदन साह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आस-पास की दुकानों में नहीं फैल पाई।
Tags:    

Similar News