नई टिहरी: उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को बौराड़ी में आयोजित टिहरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मेलन में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

यूकेडी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल कोटियाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। सम्मेलन में टीमों का गठन कर जमीनी स्तर पर काम शुरू करने पर जोर दिया गया।

टिहरी विधानसभा सीट से यूकेडी प्रत्याशी डीडी पंत ने भाजपा और कांग्रेस पर स्थानीय मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने पलायन, बेरोजगारी, अवैध खनन, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और महंगी बिजली-पानी जैसी समस्याओं का मुद्दा उठाया।

सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन और प्रत्याशी की मजबूती को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी संजीव भट्ट सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: