UP Weather: बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, रविवार से दिखेगा असर जानें पूरा पूर्वानुमान

Update: 2025-07-05 04:27 GMT
UP Weather: मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार से तेज बारिश के आसार हैं। हालांकि, शनिवार को बूंदाबांदी के भी आसार हैं। दिन में जहां धूप, गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया, वहीं दोपहर में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। शुक्रवार को शहरवासियों को मौसम का मिलाजुला रुख महसूस हुआ। शनिवार को हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद रविवार से फिर मौसम विभाग तेज बारिश की संभावना जता रहा है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही शहर में उमस और गर्मी ने भी लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को निकली धूप ने उमस का स्तर बढ़ा दिया। जिससे लोग गर्मी से परेशान नजर आए।
वहीं, दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद शहर में अलग-अलग जगहों पर बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश ने लोगों को भिगोया। अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में शहर में महज 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार से तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Tags:    

Similar News