UP News: इंद्रा चौक से श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज रोड स्थित फूड कोस्टा एंड रेस्टोरेंट में बुधवार दोपहर आग लग गई। मुख्य मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने से कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात रुक गया। दमकल विभाग ने आग बुझाई। रेस्टोरेंट में आग शार्ट सर्किट से लगी थी।
बुधवार दोपहर रेस्टोरेंट के किचन में खाना बन रहा था। इसी दौरान शार्ट सर्किट हुआ और किचन में आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्टोरेंट में धुआं फैल गया। रेस्टोरेंट कर्मचारी कस्बा जगत निवासी नीलू और गांव सकरी निवासी गोपेश ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे और झुलस गए। साथी कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला।लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्टोरेंट से लोगों को हटाया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाई। रेस्टोरेंट संचालक अभय नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
Tags: