Up News: जिले में कुदरत का कहर देखने को मिला है। खेत में काम कर रहे दंपत्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि घटना वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां रामचरन और उनकी पत्नी चंद्रावती खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास काम कर रहे किसान यह नजारा देख सहम गए। घटना के बाद तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में अपर जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार की आपदा राहत योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है।