Up Accident :ई-रिक्शा पर ट्रेलर पलटने से दंपत्ति की मौत

Update: 2025-06-04 01:43 GMT
Up Accident :  मंगलवार देर शाम तारों के बंडलों से लदे एक ट्रेलर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया। इसके नीचे दबकर दंपती की मौत हो गई। जबकि उनके बेटे और चालक समेत छह रिश्तेदार घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मवई के पास ट्रेलर ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे ट्रेलर में लदे तारों के बंडल हिल गए और ट्रेलर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। तारों के बंडलों के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। उधर, ट्रेलर के पिछले हिस्से के नीचे दबने से रामनरेश चौहान और उनकी पत्नी सोमवती की मौके पर ही मौत हो गई। हुसैनगंज थाने के गंभरी निवासी ट्रेलर चालक जयकरन (33) को भी घायल अवस्था में केबिन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया।
जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। डीएम रविन्द्र सिंह ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल और सीएचसी में इलाज चल रहा है।
Tags:    

Similar News