Mathura मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 40 से ज़्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 13 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई थी। बस नोएडा से कानपुर जा रही थी। हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 131 पर हुआ।यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ। बस में कुल 40 लोग सवार थे। रात करीब 2 बजे जब बस बलदेव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 131 पर पहुँची, तो ड्राइवर को झपकी आ गई।
इसी वजह से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए, जबकि बाकी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुँचाया गया।खबर मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। सूचना पर पहुँची पुलिस ने यात्रियों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। फिर उन्हें एक्सप्रेसवे एम्बुलेंस से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया गया।
हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें औरैया की मीरा देवी, सुशीला और मदन सिंह, जालौन के साहिल खान, यूनुस और अमन, उन्नाव की मानसी, कानपुर देहात की आराधना, कानपुर नगर के आदिल, कुर्मिदा, अरविंद सिंह और सारून, और फतेहपुर के प्रमोद यादव शामिल हैं। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल पहुँचाया और फिर बाकी 23 यात्रियों को दूसरे वाहनों से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुँचाया।