Agra आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है. दरअसल, मंगलवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक दंपत्ति की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, शाम करीब चार बजे चित्राहाट थाना क्षेत्र के पाई गांव में हरि सिंह और उनकी पत्नी कांति देवी दोनों खेत में काम कर रहे थे|
इस दौरान बारिश से बचने के लिए दोनों खेत में लगे एक पेड़ के नीचे बैठ गए. तभी आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दोनों की मौत हो गई. चित्राहाट थाना प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह ने बताया, "सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया." उन्होंने बताया कि पति-पत्नी बेहद गरीब थे और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे|