
x
मचा कोहराम.
रोहतास: रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़हिया बाग गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई. बताया गया कि एक ट्रैक्टर पर टीन की चादर (एलवेस्टस) लदी हुई थी. ट्रैक्टर पेट्रोल पंप के परिसर में खड़ा था. उसी वक्त पीछे से बाइक से आया युवक उसकी चपेट में आ गया और गर्दन टीन से कट गई.
मृतक की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के कुरियारी गांव निवासी अयोध्या राम के रूप में हुई है. वह पेट्रोल लेने पेट्रोल पंप पर आया था. घटना इतनी भयावह थी कि गर्दन कटते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे.
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सासाराम-करगहर रोड को जाम कर दिया. भीड़ को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार वैभव ने लोगों को समझाया और रास्ता खाली कराया. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा है.
मृतक अयोध्या राम मकान पेंटिंग का काम करता था और घर का अकेला कमाने वाला था. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





