योग, आयुर्वेद एवं प्रकृति दूर होना ही शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ के असंतुलित होने का सबसे बड़ा कारण: मनीष प्रताप
लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ में योगकुलम की ओर से स्थापना दिवस के दसवीं वर्षगांठ पर योग तरंग महोत्सव कार्यक्रम का भव्य एवं सुन्दर आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य दिलीप शुक्ला, संस्थापक मनीष प्रताप सिंह यूनिवर्सल बुक सेलर्स के चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव , उत्तम पौरवाल ने वेद आदि मंत्रों के के उच्चारण व दीप प्रज्वलन के साथ किया।
इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, उड़ीसा आदि विभिन्न प्रदेशों के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के योग शिक्षकों एवं योग निर्णायकों को भारत की अमूल्य योग विद्या को देश के जन जन तक पहुंचाने वाले सिद्ध योग साधकों को अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकानाओं के साथ उनका स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में
जनपद मीरजापुर गौरव बढ़ाने वाले पतंजलि युवा भारत उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी व राष्ट्रीय योगासन जज योग गुरु योगी ज्वाला सिंह को इस मंच पर समानित किया गया।
इस अवसर पर उन्हें जनपद के विभिन्न वर्गों के विशिष्ट जनों की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर योगकुलम के संस्थापक मनीष प्रताप सिंह ने कहा कि आज भारत के हर एक राज्य एवं जिलों में युवाओं का अपनी मूल संस्कृति सभ्यता योग आयुर्वेद एवं प्रकृति दूर होना ही शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ के असंतुलित होने का सबसे बड़ा कारण है। इन सिद्ध योगियों के अथक पुरुषार्थ एवं तप से मनुष्य जीवन में बदलाव लाकर उनको उत्तम स्वास्थ एवं खुशियों को का खजाना दे सकते हैं।
इस अवसर पर रिसर्च डेवलपमेंट ऑफिसर सेजल कक्कर ने कहा कि योगकुलम में देश के कोने कोने से आये हुए सिद्ध योगियों में अपार ऊर्जा एवं शक्ति का सामर्थ छिपा हुआ है, जो सामान्य व्यक्ति के जीवन को परिवर्तित करने का अनुभव रखते हैं, ऐसे योग आयुर्वेद की सेवा से देश को नई दशा और दिशा देने वाले साधकों एवं शिक्षकों का संस्था हमेशा स्वागत सम्मान व सत्कार करती रहेगी।
इस अवसर पर अमृता गुप्ता, विकास सिंह राजपूत, डॉली जी, ऋतिक गुप्ता, दीपक मौर्य, राहुल सिंह, विदुषी, मनीषा सिंह आदि विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया।