किसानों नौजवानों और दलितों के सम्मान की रक्षा करेगा जन हित संकल्प पार्टी: डॉ आर एस पटेल
संतोष देव गिरि, सोनभद्र/मीरजापुर। जब तक इस देश के किसानों नौजवानों और पिछड़े दलितों के हक सम्मान नहीं मिल जाते और इस देश से वोट चोरी का मामला खत्म नहीं हो जाता तथा आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक जन संकल्प पार्टी संघर्ष करती रहेगी उक्त बातें घोरावल विधानसभा के इमलीपुर में एक इंटर कॉलेज के मैदान में जन चेतना आरक्षण बचाओ रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने कहा उन्होंने कहा कि जब से इस देश में और प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी है तब से इस देश प्रदेश में महिला अपराध बढ़ गया है और पिछड़ों तथा दलित का आरक्षण छीन कर मुख्यमंत्री अपने लोगों को नौकरी दे रहे हैं साथ ही देश में वोट को चोरी करके सरकार बनाई जा रही है जिसे जनहित संकल्प पार्टी पूरा नहीं होने देगी।
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि इस देश में महंगाई चरम सीमा पर है किसान मजदूर नौजवान परेशान हैं सरकारी जमीनों को कौड़ी के भाव में निजी कंपनियों को दिया जा रहा है और जब किसान नौजवान अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं तो उन्हें लाठियां से पीटा जा रहा है। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मिर्जापुर सोनभद्र को पर्यटन के क्षेत्र में विकास करके नैनीताल, अल्मोड़ा यहां बनाया जा सकता है और युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है, पर योगी मोदी की सरकार ऐसा ना करके हक मांगने वालों को पीट रही है।
अपने पार्टी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनहित संकल्प पार्टी प्रदेश के 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का विकल्प बन चुकी है और उसके सभी प्रत्याशी तय हो चुके हैं उन्होंने कहा कि पार्टी दूसरी पार्टियों से गठबंधन के लिए अपने विकल्प को खुला रखी है यदि कोई समान विचारधारा वाली पार्टी उसके साथ तालमेल करेगी तो उसे पर विचार किया जाएगा।
आगे बोलते हो उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार ने महंगाई को कम करने और एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया था प्रतिवर्ष लेकिन इस सरकार ने महंगाई को काम किया और ना तो युवाओं को रोजगार दिया ऐसे में सरकार को हटाना जरूरी हो गया है इसलिए जनसंकल्प पार्टी युवाओं नौजवानों किसने और बेरोजगारों के साथ दलितों के उत्थान और अधिकार के लिए बाबा साहब अंबेडकर के संविधान के साथ सरदार पटेल के विचारों के साथ आगे बढ़ेगी और इस प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर डॉ रमेश पटेल प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मिर्जापुर, फतेहपुर, वाराणसी, कौशांबी, गोंडा इत्यादि जिलों से हजारों कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित रहे।
डॉ अरविंद पटेल को घोरावल से प्रत्याशी घोषित किया गया
जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने भीड़ मैं उत्साह भरते हुए कहा कि घोरावल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए हमने यहां के प्रभारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ अरविंद पटेल को लगाया है जो समस्याओं को हल करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।यही आप लोगों के आगामी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी होंगे आप लोग अपनी समस्याओं को हल करने के लिए इन्हें अपना नेता बनाएं।