Shri Khatu Shyam संकीर्तन नया बापूनगर में हुआ आयोजित, झुमे श्रृद्वालु

Update: 2025-01-20 13:10 GMT
Bhilwara भीलवाड़ा। शहर के नया बापूनगर अंबेडकर छात्रावास के पास श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन महिला मंडल एवं श्याम प्रेमी भक्तों द्वारा किया गया। जिसमें रतलाम इंदौर के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने खाटू श्याम के शीश की मनमोहक झाकी सजाई एवं जीतू धोरा रतलाम, महेश टांक निकुंभ, दीपक वर्मा इंदौर ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें महाभारत थीम सांग यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर भवति भारत, सुनले सावरा माडपीया वाला काली गाड़ी लानी है, खाटू वाले बाबा लेने आजा रिग्स वाले मोड पे, रंग देर रात तक खूब जमा। आयोजन मे अतिथि श्रीराम मंडल सेवा संस्थान अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता, मंजू पोखरना पूर्व सभापति, अशोक पोखरना, गोविंद व्यास अध्यक्ष रामलीला कमेटी, गोपाल सोनी, लादू लाल भांड सचिव रामलीला कमेटी, दीपक सोनी, अलका शर्मा, रामसिंह शक्तावत पार्षद, विशाल भगवा का स्वागत श्याम नाम दुपट्टा पहना कर किया गया। आयोजन को सफल बनाने मे मनीष गर्ग, मोहन चौधरी, बलवंत सिंह महेश पाटीदार, मांगीलाल विश्नोई, मुकेश विश्नोई रूपेश चौहान, महिला मंडल की सदस्या रतनी कुमावत, पारस चौधरी, लक्ष्मी पाटीदार, श्यामा चौहान, लीला विश्नोई, अंजू शर्मा, पूजा विजयवर्गीय सहित कई सदस्यो का सहयोग रहा।
Tags:    

Similar News