जयपुर: राजस्थान में सूखे से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर और सिरोही शामिल हैं।

राजस्व विभाग की ओर से कराए गए ग्राउंड ट्रूथिंग सर्वे में इन पांचों तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी में पाया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ के निर्धारित मानदंडों के अनुसार किसानों को कृषि आदान-अनुदान और अन्य राहत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

गौरतलब है कि राजस्थान में मानसून के दौरान औसत वार्षिक वर्षा से करीब 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। इससे पहले प्रदेश के 15 जिलों की 87 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है। इनमें 73 तहसील गंभीर और 14 मध्यम सूखाग्रस्त श्रेणी में शामिल हैं।

Tags: