जयपुर: राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलते सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। अब रात और सुबह के साथ दिन में भी ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। अलवर, सीकर, पिलानी और श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में सोमवार को दिनभर सर्द हवाएं चलीं।

मौसम विभाग के अनुसार, सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं माउंट आबू में पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। यहां सुबह कोहरा छाने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बर्फ भी जमी।

सीकर में न्यूनतम तापमान 7, नागौर में 8, चूरू में 8.9 और टोंक में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी ओर बाड़मेर 31.5 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और तापमान में मामूली गिरावट जारी रहने की संभावना है। उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में ठंडी हवाओं के साथ सुबह हल्की धुंध और कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

Tags: