Rajasthan: बिल्ली के डर से भागी बच्ची, उबलते दूध के बर्तन में गिरने से हुई मौत
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के डीग के कामा कस्बे के अगमा मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें 3 साल की बच्ची सारिका की उबलते दूध के बर्तन में गिरने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची छत पर खेल रही थी और पास में ही चूल्हे पर दूध गर्म हो रहा था। घर के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे, और किसी को भी इस हादसे का अंदेशा नहीं था। सारिका की चीख सुनकर परिजन तुरंत छत पर पहुंचे तो देखा कि वह बुरी तरह जल चुकी थी। बच्ची का 50% शरीर जल चुका था।
परिजनों ने तुरंत उसे कामा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद बच्ची का जयपुर में इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का कारण घटना के बारे में सारिका के पिता जितेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि उनकी बेटी छत पर खेल रही थी। तभी अचानक पास में बिल्ली देखकर वह डर गई और डरकर पीछे भागी। इसी दौरान वह उबलते दूध के बर्तन में गिर गई और बुरी तरह जल गई। परिजनों का कहना है कि इस दुर्घटना के पीछे मुख्य कारण बिल्ली का डर था, जिसके कारण लड़की भागने को मजबूर हुई।