छत्तीसगढ़

राहुल गांधी से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के 36 जिला अध्यक्ष, कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव संभव

Shantanu Roy
28 March 2025 12:35 AM IST
राहुल गांधी से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के 36 जिला अध्यक्ष, कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव संभव
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में लगातार हार के बाद कांग्रेस ने अब अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है । इसके तहत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सभी प्रदेशों के जिला अध्यक्षों से रूबरू बात कर जिला ब्लाक और मंडल स्तर तक की फीड ले रहे हैं। राहुल गांधी 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के 36 जिला संगठन के जिला अध्यक्षों से दिल्ली में चर्चा करने वाले हैं। प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को इसका निमंत्रण मिल चुका है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई रणनीति के तहत आने वाले दिनों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पॉवर फुल होंगे। ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस हाई कमान जिला अध्यक्षों को विशेष पॉवर देने की तैयारी में है। आने वाले चुनाव में टिकट वितरण में जिलाध्यक्षों की भूमिका सुनिश्चित होगी। इसके अलावा सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों में समन्वय स्थापित करने की भी जिम्मेदारी जिला अध्यक्षों को मिलेगी।


इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी 3 दिन में 700 संगठन जिले के अध्यक्षों से चर्चा करेंगे । रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि सभी जिला अध्यक्षों को बैठक का आमंत्रण मिल चुका है। सभी को अपने-अपने क्षेत्र के ब्लॉक और मंडल स्थल तक की सारी जानकारी लेकर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि 14 साल बाद कांग्रेस कांग्रेस हाई कमान द्वारा जिला अध्यक्षों से सीधी बात की जा रही है, निश्चित रूप से आने वाले दिनों में इसे संगठन को मजबूती मिलेगी। इस पर तंज कसते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि अच्छा है, राहुल गांधी संगठन को मजबूत करने की कमान संभाले, इससे कांग्रेस को कितना फायदा होगा, यह तो नहीं मालूम मगर भाजपा को जरूर फायदा होगा । बहरहाल राहुल गांधी जिलाअध्यक्षों से चर्चा करके क्या मंत्र देंगे यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
Tagsकांग्रेस संगठनराहुल गांधी बैठकजिला अध्यक्षसंगठन सशक्तिकरणटिकट वितरणछत्तीसगढ़ कांग्रेसचुनाव रणनीतिहाईकमान निर्णयराजनीतिक बदलावकांग्रेस सुधार योजनाCongress organizationRahul Gandhi meetingdistrict presidentorganization empowermentticket distributionChhattisgarh Congresselection strategyhigh command decisionpolitical changeCongress reform planछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story