छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने धारदार चाकू के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 March 2025 12:05 AM IST
रायपुर पुलिस ने धारदार चाकू के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस ने एक बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। 27 मार्च 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने परिवार के खिलाफ शिकायत कर जेल भिजवाने की बात कहते हुए लोहे का धारदार चाकू (गंडासा) लहराकर लोगों को
डरा-धमका
रहा था। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई की गई और आरोपी मोहम्मद इरफान को धारदार चाकू के साथ हिरासत में लिया गया। आरोपी के पास से धारदार चाकू मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी थाना कबीरनगर क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।

आरोपी का विवरण:
नाम: प्रियेश यदु उर्फ प्रिंस पिता अनिल यदु उम्र: 26 वर्ष
पता: हीरापुर, साहू भवन के पास, थाना कबीरनगर (वर्तमान निवास – स्वीपर मोहल्ला, मौदहापारा, रायपुर)
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आम नागरिकों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है।
Next Story