Jalore: मतदाता सूची कार्यों को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजर को मिल रहा प्रशिक्षण

Update: 2025-07-03 12:44 GMT
Jalore जालोर । निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले के समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर को 3 से 17 जुलाई 2025 तक ईआरओ स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जालोर जिले में आहोर, जालोर, भीनमाल, सांचौर व रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा सेशन प्रथम में इलेक्ट्रोल रोल के प्रोसेस की जानकारी, द्वितीय सेशन में रोल प्ले, फॉर्म भरने एवं प्रकरणों का अध्ययन, सेशन तृतीय में बीएलओ एप और फॉर्म भरने संबंधी चर्चा तथा डिजीटल मूल्यांकन व शंकाओं का समाधान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाईजर उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News