Anta: अंता के पलायथा में शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर के आगमन पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा नेता मुकेश धाकड़ व प्रधान प्रखर कौशल के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग और कृष्ण मुरारी दिलावर भी उपस्थित रहे। शाम को पलसावा में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम और पलायथा मेले में मंत्री मदन दिलावर के शामिल होने का आयोजन भी तय किया गया।
Tags: