जोधपुर: राजस्थान की पैरा तैराक डिंपल वैष्णव ने भोपाल में आयोजित 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं। राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते।

डिंपल अब तक राष्ट्रीय स्तर पर दो गोल्ड सहित कुल 11 पदक हासिल कर चुकी हैं। वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उनके नाम 11 गोल्ड और चार सिल्वर मेडल हैं। खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए राजस्थान सरकार ने उन्हें आउट ऑफ टर्न एलडीसी पद पर नियुक्ति दी है।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, पाल में उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सम्मान समारोह आयोजित किया। डॉ. नरेश कुमार और प्राचार्य रीतु मेहरा ने उनकी सफलता पर बधाई दी। डिंपल ने अपनी उपलब्धियों से परिवार, शिक्षा विभाग और पाल ग्राम का नाम रोशन किया है।

Tags: