जयपुर टाइगर फेस्टिवल 2026 की तैयारी शुरू, दिसंबर में जुटेंगे वन्यजीव प्रेमी
जयपुर में सजेगा टाइगर फेस्टिवल, राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने किया पोस्टर विमोचन
जयपुर: बाघ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित जयपुर टाइगर फेस्टिवल के आठवें संस्करण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिसंबर में जयपुर के जवाहर कला केंद्र में जेटीएफ-2026 का आयोजन किया जाएगा।
केरल के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि जयपुर टाइगर फेस्टिवल बाघ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने की महत्वपूर्ण पहल है और यह जयपुर की पहचान बन चुका है।
आयोजन के दौरान बाघ संरक्षण और पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर फेस्टिवल अध्यक्ष संजय खवाड़, अजय गुप्ता, डॉ. एसएस अग्रवाल, सतीश गुप्ता और सचिव आनंद अग्रवाल मौजूद रहे।
आयोजन समिति ने राज्यपाल को फेस्टिवल में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।